जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में अन्तर महाविद्यालयीय वेट लिफ्टिंग महिला एंव पावर लिफ्टिंग पुरूष एवं महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 5 महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ जौनपुर विजेता, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर उपविजेता और संत लखनदास पीजी कालेज गाजीपुर को तीसरा स्थान मिला।
पावर लिफ्टिंग पुरूष 59 किलो भार वर्ग में सन्त लखनदास पीजी कालेज गाजीपुर के विशांत वैद्य प्रथम, राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय जौनपुर अजय सरोज द्वितीय और इसी महाविद्यालय के अरविन्द यादव तीसरे स्थान पर रहे। 66 किलो भार वर्ग में स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज गाजीपुर के हर्षित राय प्रथम तथा इसी महाविद्यालय के सुनील गौतम दूसरे स्थान पर रहे। आदर्श नन्हकू महाविद्यालय जौनपुर के राहुल यादव को तीसरा स्थान मिला। 74 किलो भार वर्ग में स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर के अनुराग पाठक पहले और राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ जौनपुर के उपेन्द्र सरोज दूसरे स्थान पर रहे। 83 किलो भार वर्ग में शान्ति सुदामा पीजी कालेज आजमगढ़ के अविनाश भारद्वाज को पहला एवं स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर के शिवम राय दूसरे स्थान पर रहे। 93 किलो भार वर्ग में राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ के के अखिलेश पाल को पहला स्थान मिला। इसी कालेज के धीरज मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे, आदर्श यादव को तीसरा स्थान मिला। 105 किलो भार वर्ग में स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज गाजीपुर के मोहित तोमर को पहला स्थान मिला।
पावर लिफ्टिंग महिला 47 किलो भार वर्ग में राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ की अर्चना सरोज को पहला, दीपिका कुमारी को दूसरा एवं गीता यादव को तीसरा स्थान मिला। 52 किलो भार वर्ग में राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ की अन्तिमा मिश्रा को पहला स्थान मिला। 57 किलो भार वर्ग में स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर की ज्योति सिंह को पहला स्था न मिला। 72 किलो भार वर्ग में राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय की संध्या मिश्रा को पहला स्थान मिला। वेट लिफ्टिंग महिला 48 किलो भार वर्ग में राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के अनुपम यादव को पहला, 53 किलो भार वर्ग में राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय की सुकृति को पहला, एवं 65 किलो भार वर्ग में राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय की सोनी गुप्ता पहला स्थान मिला।
पर्यवेक्षक संजय राय तथा निर्णायक की भूमिका में अरविन्द सिंह, अमित सैनी, इकलाख खान रहे।
इस अवसर पर डा. आलोक कुमार सिंह सचिव खेलकूद परिषद, संयुक्त सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी, अशोक कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह, डा. राजेश सिंह, मोहन चन्द पाण्डेय, अरूण कुमार सिंह, भानु शर्मा आदि उपस्थित रहे।