फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा कालेज में छात्रों का अनशन खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि की मांग को लेकर चल रहा अनशन गुरुवार को समाप्त हो गया। चुनाव अधिकारी डा. मनोज वत्स ने अनशन पर बैठे छात्रों को मिठाई खिलाकर अनशन खत्म कराया। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन, महाविद्यालय प्रशासन और छात्रसंघ प्रतिनिधि मंडल के विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए 11 जनवरी को जिला प्रशासन, महाविद्यालय प्रशासन से बातचीत की जाएगी। चुनाव संचालन समिति जिला प्रशासन से वार्ता के बाद छात्रसंघ चुनाव के लिए तिथि तय करेगा। चुनाव अधिकारी के आश्वासन के बाद अनशन पर बैठे छात्रों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विष्णुचन्द्र त्रिपाठी, डा. मयानंद उपाध्याय, डा. अखिलेश्वर शुक्ला, डा. विजय बहादुर यादव, डा. अभय प्रताप सिंह, डा. लाल साहब यादव, डा. श्यामसुन्दर उपाध्याय, डा. ओमप्रकाश दूबे, अखिलेश कुमार गौतम, डा. सुधाकर शुक्ला, डा. गंगाधर शुक्ला, डा. नीता सिंह, डा. सुधा सिंह, डा. अनामिका सिंह, डा. सुनीता गुप्ता, डा. रागिनी राय, संजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश, स्वयं यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें