फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चो के विवाद में मारपीट, एक की मौत.

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरबसपुर गॉव में गुरुवार को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में घायल श्रीनाथ धरिकार(65) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने एक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और दलित उत्पीडन का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हरबसपुर गांव निवासी श्रीनाथ धरिकार और पप्पू सिंह के घर के बच्चों के बीच वविाद हो रहा था। बच्चों के विवाद में बड़े लोग भी शामिल हो गए। कहासुनी के दौरान श्रीनाथ और पप्पू सिंह के बीच मारपीट हो गई। पिटाई से श्रीनाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान श्रीनाथ की मौत हो गई। मृतक के पुत्र योगेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पप्पू सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और दलित उतिपीडन का केस दर्ज कर लिया है। एसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि मृतक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का असली कारण पता चल सकेगा। मृतक के पुत्र की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें