फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा घर में मिली अधेड़ की लाश, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के अमाई गांव स्थित एक भूसा घर में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। काफी कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव करीब दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। हत्या कर शव छिपाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जंघई-जरौना मार्ग पर थाना क्षेत्र के अमाई गांव निवासी जगन्नाथ यादव ने घर से थोड़ी दूरी पर भूसा रखने के लिए कमरा बनाया है। मंगलवार को परिवार के लोग भूसा निकालने गए तो वहां शव देख सन्न रह गए। सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। सिर व गले पर निशान है। एसपी ग्रामीण संजय राय ने भी घटनास्थल पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें