फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी के सपनों को साकार करें युवा कार्यकर्ता......

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। पूर्व विधायक नदीम जावेद के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए नमन किया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि आज देश में महिलाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। महिला सशक्तीकरण की बात करने वालों का वायदा सिर्फ जुमला साबित हो रहा है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर यह प्रण लेते हैं कि महिलाओं की लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ेंगे। गौरव सिंह सनी ने कहा कि इंदिरा गांधी के सपने को साकार करने के लिए कार्यकर्ता समाज के गरीब शोषित पिछड़े वर्ग की लड़ाई को मजबूती से लड़ें। इस अवसर पर साजिद मानू, राजकुमार गुप्ता, अरशद खान, फहीम खान, अदनान खान, अमन अग्रहरी, श्रीजन सिंह, सत्यम श्रीवास्तव, मनोज यादव, बंटी सिंह, अविनाश विश्वकर्मा, होजै़फा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें