फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ डकारने वालों पर हो सख्त कार्रवाई.......

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पीएफ घोटाले के विरोध में बिजली निगम के कर्मचारी मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे। कार्य बहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। घोटाले में शामिल लोगों पर कार्रवाई की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि दिन-रात मेहनत कर कर्मचारी इसी उम्मीद में पीएफ की कटौती कराता है कि यह पैसा भविष्य में जरूरत पर काम आएगा। निगम के जिम्मेदारों की मिलीभगत से यह पैसा घोटाले की भेंट चढ़ रहा है। कर्मचारी अपने हक पर डाका बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर घोटालेबाजों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती तो उग्र आंदोलन छेड़ने को विवश होंगे। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता एक्सईएन हरीश प्रजापति ने किया। इस मौके पर इं.वीके गुप्ता, नजम अहमद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद यादव, अमर सिंह पटेल, रामानंद मिश्र, मोहन पांडेय, कमला पांडेय, सत्या उपाध्याय, निसार अहमद, प्रमोद मौया, अखिलेश तिवारी, विजय यादव, अश्वनी श्रीवास्तव, अशोक मौर्या, असगर मेंहदी, प्रभात पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव, अभिनंदन सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, सागर श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। संचालन निखिलेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें