फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिली युवती की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। बदलापुर थाने की पुलिस ने शारदा शहायक खंड 36 से गजाधरपुर गांव के पास से गुरुवार की शाम को एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब 18 वर्ष की युवती का शव निर्वस्त्र था। लाश देखने से अंदाजा लगाया जा रहा कि वह करीब तीन से चार दिन पहले उसकी मौत हुई होगी। शव की पहचान नहीं हो सकी है। उल्लेखनी है कि यही शव दो दिन से महराजगंज थाना क्षेत्र के बासूपुर के पास नहर में फंसा था। सूचना के बाद भी पुलिस शव को कब्जे में लेना मुनासिब नहीं समझा। शव बहते हुए बदलापुर थाना क्षेत्र में पहुंचा तो यहां की पुलिस ने उसे गजाधरपुर के पास से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें