सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर गांव में गुरुवार की शाम इसी गांव के कुछ युवकों ने बकरी चरा रहे एक युवक को बच्चा चोर कहकर पिटाई कर दी। पिटाई से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव निवासी रामचद्र पाल का बेटा अजीत कुमार पाल गांव में ही बकरी चरा रहा था। शाम को करीब चार बजे गांव के ही कुछ युवकों ने उसे बच्चा चोर कहकर पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल युवक को लेकर थाने पहुंचे। जहां उसकी दशा खराब देख पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ सदर नृपेंद्र का कहना है कि घायल युवक को लेकर परिजन इलाज के लिए गए हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।