फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिखाइए बिजली कनेक्शन के कागजात,फिर ले जाइए राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अब कोटे की दुकानों से जो भी राशन कार्ड धारक राशन लेने जाएगा। उसको पहले बिजली कनेक्शन के कागजात दिखाने होंगे। वहीं जिन राशन कार्ड धारकों का बिजली बिल बकाया है। उनको बकाया बिल चुकाने के कागजात दिखाने पड़ेंगे। तभी उनको राशन मिलेगा। ऐसा नहीं करने वाले राशन कार्ड धारकों को कोटे की दुकान से राशन नहीं मिल पाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को उक्त के बारे में दिशा निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन

जिले में सौभाग्य योजना के तहत घर-घर बिजली देने का कार्य किया जा रहा है। वहीं 10 हजार से ऊपर बकाएदारों के यहां अभियान चला कर बकाया वसूलने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य शत प्रतिशत पूरा हो सके। इसके लिए सरकार द्वारा कोटे की दुकानों पर उसी राशन कार्ड धारक को राशन देने का निर्देश दिया गया है, जो राशन कार्ड बिजली के कनेक्शन व बकाया बिल के भुगतान की रसीद दिखाएगा। इसके क्रम में जिले में कवायद भी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने संबंधित जिला पूर्ति व बिजली विभाग को इसके लिए निर्देश भी दे दिया है। जिसमें बिजली कनेक्शन के कागजात और बकाया बिल भुगतान की रसीद दिखाने वाले राशन कार्ड धारकों को राशन देने का निर्देश दिया है। बता दें कि जिले में कुल छह लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जबकि सात लाख 94 हजार 941 राशन कार्ड धारक हैं। वहीं जिले में साढ़े सात सौ करोड़ रुपये बिजली का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें