परिजनों ने दोषी के विरुद्ध कारवाई, 20 लाख मुआवजा,आवास व पट्टा की मांग की। सूचना मिलते ही मौके पर महराजगंज, सुजानगंज, तेजी बाजार व सिंगरामऊ की पुलिस टीम व सीओ बदलापुर के साथ मौके पर पहुंच गई।
तहसीलदार बदलापुर योगेंद्र पांडे ने बताया कि आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत उन्हें 5 लाख तक सहायता राशि दी जाएगी। नाबालिग बच्चों के शिक्षा आदि का खर्च सरकार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत वहन करेगी। कृषि पट्टा व नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में रसोईया के पद पर प्राथमिकता के आधार पर इनकी पत्नी का चयन किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद रात 3 बजे परिजनों ने शव उठाया।
बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
एक और जहां बच्चों की सिर से पिता का साया छिन गया। वही पत्नी बेसहारा हो गई वहीं माता-पिता के बुढ़ापे के लाठी टूट गई। घटना के बाद से पत्नी माधुरी बेसुध हैं। अपने युवा पुत्र की असमय मौत पर पिता जय करन व माता कर्मा देवी पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। रामलाल के बेटे शिवा गौतम कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के बाद कोल्हापुर स्थित किसी निजी कंपनी में काम करने के उद्देश्य से गया था। अब पिता की मौत की खबर पर वह घर को रवाना हो चुका है। बेटियां पलक (13 वर्ष) कोमल (12) व काजल (11) के सिर से पिता का साया उठ जाने से सवाल पैदा हुआ कि उनके हाथ पीले कौन करेगा।