मध्य प्रदेश पुलिस ने जौनपुर जनपद के धर्मापुर बाजार के एक व्यापारी की गोदाम में रविवार की शाम छाप की कार्रवाई की जांच की।
एमपी पुलिस गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार स्थित एक थोक विक्रेता की दुकान पर सिविल ड्रेस में पहुंची। पहले बाजार के अन्य दुकानदार समझ नहीं पाए। पुलिस गोदाम में मौजूद एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है।
इस मामले में पूछे जाने पर एसओ गौराबादशाहपुर श्रीप्रकाश राय ने बताया कि मध्य प्रदेश में दर्ज एक मुकदमे की जांच पड़ताल के लिए बाजार के एक थोक विक्रेता के यहां छापे की कार्रवाई की गई है। जहां पर माल भी बरामद हुआ है। पुलिस देर रात तक छानबीन करती रही।