फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर-जफराबाद मार्ग होगा चौड़ा

Fri, 06 Jul 2018 12:01 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
जौनपुर से जफराबाद मार्ग, जिसका होना है चौड़ीकरण।
विज्ञापन
 जौनपुर-जफराबाद मार्ग को चौड़ी करने का काम 6.40 करोड़ की लागत से होगा। इसकी मंजूरी आरआईडीएफ-24 योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 के तहत नावार्ड से मिल गई है और 3.20 करोड़ की पहली किस्त भी जारी करने का निर्देश भी हो गया है। इस सड़क के चौड़ी होने से न सिर्फ जफराबाद और आसपास के लोगों को लाभ होगा। बल्कि केराकत तहसील मुख्यालय से जिला मुख्यालय की दूरी भी 10 किमी तक कम हो जाएगी। निर्माण के बाद सड़क की चौड़ाई सात मीटर हो जाएगी।  
विज्ञापन

गोमती नदी पर बेलवा घाट पुल का निर्माण पूरा हो गया। लेकिन जफराबाद कस्बे में सड़क संकरी होने के चलते पुल का लाभ लोगों को ठीक से नहीं मिल पा रहा था। अब सड़क चौड़ी बन जाने से केराकत और चंदवक इलाके के लोग धर्मापुर जाने की बजाए सीधे बेलाव घाट से होकर जौनपुर आ सकेंगे। इसके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के पूर्व अपर मुख्य सचिव सदाकांत ने प्रयास किया था। इस क्रम में प्रदेश में नावार्ड से 15 ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को चौड़ी बनाने और सुदृढ़ीकरण की मंजूरी मिली। उसमें जौनपुर की सड़क भी शामिल है। इससे कई राजस्व गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। जौनपुर से जफराबाद तक चार किमी इस सड़क का निर्माण होगा। इसकी मंजूरी 13 जून को मिली है। स्थानीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लोक निर्माण विभाग लखनऊ के मुख्य अभियंता राकेश राजवंशी ने पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।  इसकी पुषि्ट पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता बीके सारस्वत ने भी की है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें