फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में कोरोना पॉजिटिव जमाती कोर्ट में हुआ था पेश, अब मजिस्ट्रेट समेत छह का सैंपल लेने के बाद भेजा गया क्वारंटीन में

Thu, 16 Apr 2020 09:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिला पांचवां युवक लॉक डाउन के उल्लंघन में दर्ज केस में जमानत के लिए एक अप्रैल को जौनपुर की दीवानी कोर्ट भी पेश हुआ था। उसमें संक्रमण की पुष्टि के बाद उस दिन कोर्ट में मौजूद रहे रिमांड मजिस्ट्रेट, कोर्ट मुंशी समेत पांच लोगों को क्वारंटीन सेंटर  में भेज दिया गया है और उनके सैंपल भी लिए गए हैं। कोर्ट परिसर में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला जज के साथ डीएम, एसपी ने कोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।

विज्ञापन


बदलापुर में मस्जिद के पास स्थित मकान से 29 मार्च को पकड़े सातों जमातियों पर संक्रमण फैलाने और लॉक डाउन के उल्लंघन में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में सभी को एक अप्रैल को कोर्ट में रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। व्यक्तिगत बंधपत्र व अन्य कागजात पर उसने और रिमांड मजिस्ट्रेट ने हस्ताक्षर किए थे। कोर्ट मुंशी ने दस्तावेजों को पेश किया।

आरोपियों को व्यक्तिगत बंधपत्र पर जमानत दी गई और क्वारंटीन में रहने के लिए निर्देशित किया गया। बुधवार को उसमें से एक जमाती के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद प्रशासनिक महकमा हरकत में आ गया। गुरुवार को रिमांड मजिस्ट्रेट, कोर्ट मुंशी, गार्ड समेत पांच लोगों का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। सभी को कोरेंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, सीआरओ डॉ.सुनील कुमार वर्मा व ईओ राजकिशोर ने कोर्ट परिसर पहुंचकर फायर ब्रिगेड के वाहन से सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कराया।

विज्ञापन

कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala

संदिग्धों को अस्पताल ले जाने से एंबुलेंस चालक ने किया इंकार

बदलापुर कस्बे के वार्ड नंबर आठ में कोरोना संक्रमित जमाती के संपर्क में आने वाले तीन लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। एंबुलेंस चालक ने पहले उन्हें ले जाने से इंकार कर दिया। इसे लेकर अधीक्षक डॉ. संजय दुबे के बीच घंटों जद्दोजहद चलती रही। एंबुलेंस चालक मुकेश दुबे, रामशंकर तिवारी, राजमणि मौर्य ने पीपीई किट, सैनिटाइजर व ग्लब्स उपलब्ध न कराने का हवाला देते हुए संदिग्ध मरीज को ले जाने में इंकार कर रहे थे। अधीक्षक ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह तीनों संदिग्धों को लेकर रवाना हुए।

कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : amar ujala

21 टीमें घर-घर जाकर करेंगी जांच

बदलापुर सीएचसी सभागार में गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें वार्ड नंबर आठ में घर-घर जाकर सर्वे करने के लिए 21 टीमों का गठन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक टीम में एक एएनएम, आशा, ब्लाक व राजस्वकर्मी के साथ एक पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे। बतौर प्रशिक्षक डब्लूएचओ के प्रतिनिधि सतीश चंद यादव ने प्रशिणार्थियों को बताया कि मास्क, ग्लब्स लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जांच करने का निर्देश दिया। अध्यक्षता अधीक्षक डॉ.संजय दुबे व संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश मौर्य ने किया। 
विज्ञापन

कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

चार संदिग्ध भेजे गए क्वारंटीन सेंटर

महराजगंज स्थानीय बाजार स्थित जामा मस्जिद के पास जमाती जिस घर में रुके थे, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम क्वारंटीन सेंटर ली गई। जमाती यहां दो-तीन मार्च को धर्म प्रचार के लिए आए थे। संदेह के आधार पर केटवली से तीन और सवंसा से एक व्यक्ति को जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। उनके परिजनों को भी घर में ही क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें