फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑरेंज जोन में जौनपुर, अभी नई छूट नहीं

विज्ञापन
03- रमजान माह के पहले जुमें को बड़ी मस्जिद पर छाया रहा सन्नाटा व मौके पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। शासन के निर्देश के बाद लॉक डाउन को जिले में भी दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। कोरोना संक्रमण के आठ मामलों के साथ ऑरेंज जोन में होने के कारण जिले में रेड जोन जैसी सख्ती तो नहीं होगी, लेकिन ग्रीन जोन जैसी छूट का भी लाभ नहीं मिलेगा। अब तक की व्यवस्था के तहत ही सुबह 6 से 11 बजे तक जरुरी वस्तुओं से जुड़ी दुकानें खुलेंगी। इसके बाद डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना पॉजीटिव केस आने के चलते जिले को 24 मार्च से ही लॉक डाउन कर दिया गया था। एक के बाद एक कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ लॉक डाउन की अवधि भी बढ़ती गई। दूसरे चरण का लॉक डाउन तीन मई को खत्म होना था। पांच में से चार मरीज भी ठीक हो गए थे। लोग यह मानने लगे थे कि अब लॉक डाउन से उन्हें राहत मिलेगी या जिला ग्रीन जोन में चला जाएगा। इस बीच मंगलवार को अचानक से तीन नए मामले आने के बाद मुश्किलें बढ़ गई। इसके कारण लॉक डाउन बढ़ने की अटकलें भी शुरू हो गई थी। शुक्रवार की शाम सरकार के निर्देश के साथ यह स्पष्ट भी हो गया। राहत की बात है कि जिले पांच मरीज ठीक हो गए हैं। अब सिर्फ तीन मरीज बचे हैं, जिनका वाराणसी में उपचार चल रहा है। डीएम दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक कोरोना के पॉजीटिव केस के आधार पर जिले केे ऑरेंज जोन में रखा गया है। लॉक डाउन के दौरान अभी पूर्व की भांति ही दुकानें खुलती रहेंगी। नए निर्देश आने के बाद कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें