फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: कोतवाल के विरोध में हिंयुवा ने की नारेबाजी

विज्ञापन
ेराकत कोतवाली के सामने कोतवाल के खिलाफ प्रदर्शन करते हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
केराकत। कोतवाल विनय प्रकाश सिंह के रवैए से क्षुब्ध हिंयुवा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अनिल दुबे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कोतवाली के सामने ही खड़े होकर कोतवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना था कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवकली तकिया में गत दिवस मारपीट के मामले में ग्राम कटहरी के कुछ लोगों के खिलाफ एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कोतवाल अभद्रता करते हुए भगा दे रहे हैं। प्रदर्शन के बाद पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को पत्र भी प्रेषित कर कोतवाल पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में विशाल सिंह, सनी, सिद्धार्थ मिश्र, अंकित सिंह, विक्रम सिंह, अंशु सिंह, विशाल दुबे, शिवशंकर सरोज, आशुतोष सिंह, रोहित सिंह, आलोक सिंह, हर्ष सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें