फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा हत्याकांड: एक लाख रुपये के इनामी प्रदीप बिंद ने किया आत्मसमर्पण, गिरफ्तारी के लिए 19 दिन तक चला था धरना

Fri, 10 Jul 2026 03:52 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में दूल्हा हत्याकांड का आरोपी प्रदीप बिंद काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच उसने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। 
विज्ञापन
एक लाख रुपये के इनामी प्रदीप बिंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी प्रदीप बिंद ने पुलिस की गिरफ्त से पहले न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। इस खबर से मृतक दूल्हे आजाद बिंद के परिजनों में मायूसी छा गई। परिवार पुलिस कार्रवाई के जरिये आरोपी की गिरफ्तारी चाहता था। प्रदीप बिंद को न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एक मई 2026 को खेतासराय थाना क्षेत्र में दूल्हे आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसके बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। मामले में हाल ही में भोला राजभर ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। आरोपी की रिमांड धारा 91 के तहत पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; पुलिस की बड़ा खुलासा: बनारस में 250 युवक-युवतियों को बनाया गया बंधक, 20 आरोपी हिरासत में
विज्ञापन


मृतक की बहन सौम्या समेत परिजनों और स्थानीय लोगों ने बार-बार गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया था। यह धरना 19 दिनों तक चला था। अभी तक पुलिस प्रदीप बिंद की तलाश नहीं कर पाई थी। इसी बीच प्रदीप बिंद ने आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें