सपा सभासद बाला यादव के हत्या के आरोपी पंकज गुप्ता के सैदनपुर आवास पर तैनात पुलिस फोर्स। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर जिले में हुए सभासद बाला लखंदर यादव हत्याकांड के खुलासे के बाद मुख्य आरोपी पवन गुप्ता के घर की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
बाला की हत्या के मामले में परिजनों की तरफ से तीन लोगों को नामजद किया गया था लेकिन जीआरपी ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की तो परिजनों की आशंका के विपरीत घटना में दूसरे लोगों की संलिप्तता का खुलासा हुआ। मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मु्ख्य आरोपी पवन गुप्ता सैदनपुर का ही निवासी है, जिससे पवन के घर पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। थानाध्यक्ष लाइनबाजार योगेंद्र बहादुर यादव का कहना है कि एहतियात के तौर पर सैदनपुर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।