फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाते खोलने में जौनपुर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डाक विभाग के बैंकिंग के क्षेत्र में कदम बढ़ाने के बाद लोगों का रुझान भी बढ़ा है। इसके तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के तहत खाते खोले जा रहे हैं। प्रदेश में सर्वाधिक बैंक खाते खोलने पर जौनपुर नंबर वन रहा। इसके तहत जिले में 91 हजार से अधिक बैंक खाते खोले गए। गाजीपुर 41 हजार खाता खोलकर दूसरे नंबर पर रहा। बेहतर प्रगति पर जौनपुर के डाक अधीक्षक परमानंद कुमार को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में एक सितंबर 2018 को 650 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखाओं का उद्घाटन किया था। इनमें 91 हजार 68 खाते खोले जा चुके हैं। मात्र आधार कार्ड और अंगूठा लगाने मात्र से खाता खुल जाता है। यह जीरो अकाउंट से खोला जा रहा है। जिले में यह सुविधा 54 विभागीय डाकघरों व 367 ब्रांच ऑफिस पर उपलब्ध है। इसके लिए 367 ग्रामीण डाक सेवक तो 70 विभागीय कर्मचारी लगाए गए हैं। वर्ष 2023-24 तक खाता खोलने की स्थिति में यह पहले नंबर पर है। इसमें एटीएम कार्ड की जगह क्यूआर कार्ड दिया जाता है, जिसमें कस्टमर की सारी जानकारी उपलब्ध होती है। खाता खोलवाते समय उपभोक्ता चाहे तो प्रतिमाह व छमाही बैंकिंग प्रणाली के विवरण की जानकारी अपने पते पर ले सकता है। इसके एवज में खाते से रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट का खर्च कटेगा। मेसेज या ईमेल से जानकारी लेने पर कुछ भी नहीं कटेगा। एक लाख रुपये तक खाते में जमा किए जा सकते हैं। इसमें ढाई फीसदी ब्याज भी मिलेगा। ट्रोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करने पर पोस्टमैन घर जाकर 30 हजार धनराशि तक का लेन-देन कर सकता है। इसके माध्यम से मोबाइल से कनेक्ट करने पर लोग अपना मोबाइल व टीवी रिचार्ज कर सकते हैं।कम समय में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता धारकों की संख्या 91 हजार 68 पहुंच गई है। यह संख्या में प्रदेश में सबसे अधिक है। प्रयास है कि सहकर्मियों की मदद से अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी दी जाए। -परमानंद कुमार, अधीक्षक, मुख्य डाकघर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें