फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: वरासत में लापरवाही पर डीएम ने लेखपाल को लगाई फटकार

विज्ञापन
डोभी क्षेत्र के बरडीहा गांव में आयोजित चौपाल में समस्या सुनते डीएम मनीष कुमार वर्मा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर जनपद के डोभी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरडीहा में बृहस्पतिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों समस्याओं का समाधान करने और प्रधान के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करने का निर्देश मातहतों को दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने वरासत नहीं होने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने लेखपाल को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आजमगढ़-वाराणसी मार्ग से बरडीहा गांव तक जर्जर हो चुकी सड़क की शिकायत की, जिस पर डीएम ने जेई ऋषिकेश यादव को तत्काल सड़क मरम्मत का कार्य कराने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने शौचालय की समस्या से अवगत कराया, जिस पर डीएम ने कहा कि ब्लॉक में 10 हजार शौचालय बनवाया जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ अनुपम शुक्ला, डीडीओ बीबी सिंह, एसडीएम चंद्र प्रकाश पाठक, कृषि विभाग के रमेशचंद्र यादव, बीडीओ रामदरस, एसडीओ केराकत, सचिव किशन कुमार, प्रधान चंदा सिंह आदि उपस्थित रहे।
-
नाली को शीघ्र साफ कराने का निर्देश
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बरडीहा गांव की मलिन बस्ती का निरीक्षण किया, जहां नाली जाम और बजबजाती मिली। डीएम ने नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। जर्जर तार खंभे को तत्काल ठीक करने को बिजली विभाग के जेई को निर्देश दिया। उन्होंने लोगों से आगामी पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें