जौनपुर। ड्राइवरों की कमी से रोडवेज की सभी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था, इससे यात्रियों को घंटों बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करना पड़ रह था। डिपो इंचार्ज प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि डिपो की ओर चालकों के लिए आवेदन मांगे गए थे। 12 चालकों काे प्रथम टेस्ट के बाद दूसरे टेस्ट के लिए कानपुर भेजा गया था। इसमें से सभी चयन कर लिया गया है। अब डिपो को 12 नए ड्राइवर मिल गए।
जौनपुर डिपो में निगम की और अनुबंधित कुल मिलाकर 86 बसों का प्रतिदिन संचालन हो रहा है। रोज आठ हजार यात्रियों का विभिन्न मार्गों पर आवागमन होता है। चालकों की कमी से डिपो में सात से आठ बसें खड़ी रह जाती थीं, इसके मद्देनजर डिपो की ओर से चालकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई। चयन के बाद 12 में से आठ चालकों को बसों की कमान सौंप दी गई है। जबकि चार चालकों का प्रशिक्षण चल रहा है। जल्द इन्हें भी ड्यूटी पर लगा दिया जाएगा।