फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग, लोजपा कार्यकर्ताओं ने उठाई मांग

विज्ञापन
पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की मूल्यवृद्धि के विरोध में कलेक्ट्रेट में डीएम को पत्रक सौंपने पंहुचे ल - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों के साथ बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन के जरिये पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के निरंतर बढ़ते दामों ने जनता को बेहाल कर रखा है। उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को कनेक्शन तो दे दिए गए, मगर अब उन्हें फिर से मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। खाद्य तेल, दलहन सहित रोजमर्रा के अन्य सामानों के दाम भी बढ़ रहे हैं। महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार डीजल-पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में ले आए। ज्ञापन देने वालों में युवा इकाई के जिलाध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल, मोतीलाल सोनी, मनीष सिंह, विकास विश्वकर्मा, अतुल सिंह, अंकित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें