फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: नहीं हुई काउंसिलिंग, पूरे दिन इंतजार के बाद मायूस लौटे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर आए महिला और दिव्यांग शिक्षक काउंसिलिंग के लिए सुबह दस बजे से ही बीएसए कार्यालय में अपनी बारी का इंतजार करते रहे लेकिन शाम शाम तक काउंसिलिंग नहीं हो सकी। सभी शिक्षकों को मायूस लौटना पड़ा। अब उन्हें शुक्रवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में 712 शिक्षक आए हैं। इनमे 240 महिला और 472 पुरुष शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में कार्यभार तो ग्रहण कर लिया है पर उन्हें अभी तक विद्यालय आवंटित नहीं हो सका। विद्यालय आवंटन के लिए बृहस्पतिवार को महिला और दिव्यांग शिक्षकों को बुलाया गया था। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक दिव्यांग और 11 बजे से कार्य कार्यसमाप्ति तक महिला शिक्षकों की काउंसिलिंग होनी थी। इन शिक्षकों को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया प्रेरणा पोर्टल के जरिए आनलाइन की जानी है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने सुबह जब काउंसिलिंग के लिए पोर्टल खोला तो पता चला कि जिन विद्यालयों पर उनकी तैनाती की जानी है उसकी सूची निदेशालय से पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है। अधिकारी और शिक्षक शाम साढ़े छह बजे तक इंतजार करते रहे लेकिन प्रेरणा पोर्टल पर विद्यालयों की सूची नहीं अपलोड हो सकी। सभी शिक्षकों को वापस भेज दिया गया। अब उन्हें शुक्रवार को दस बजे से बुलाया गया है। जबकि 12 फरवरी को जिन शिक्षकों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था उनकी काउंसिलिंग अब 13 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें