फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली पर 51 हजार दीपों से जगमगाएगा जौनपुर का चौकियां धाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। देव दीपावली पर चौकियां धाम 51 हजार दीपों से जगमगाएगा। पूरे सरोवर को दीपों से सजाया जाएगा। मां शीतला कार्यसमिति के बैनर तले होने वाले कार्यक्रम में 30 नवंबर की शाम धाम की छटा निहारते ही बनेगी।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी ने बताया कि 51 हजार दीपों से देव दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर के प्रबंधक अजय पंडा ने बताया कि यह आयोजन मां श्री शीतला धाम कुंड चौकियां में होगा। इसके अलावा हवन पूजन और आरती भी की जाएगी। समिति के उपाध्यक्ष अनिल सोनकर, कोषाध्यक्ष संजय श्रीमाली व महामंत्री जयविंद माली भी कार्यक्रम की सफलता के लिए लगे हैं। समिति की ओर से सरोवर परिसर की सफाई के साथ मंदिर की भव्य सजावट की जा रही है। इसके लिए समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें