दस्तावेजों की जांच में कम मिली उम्र
मौके पर पहुंची टीम में बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, सेंटर मैनेजर कविता वर्मा और सुपरवाइजर विकास बनवंशी शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। टीम ने किशोरी की उम्र से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। आधार कार्ड के अनुसार, किशोरी नाबालिग पाई गई। इसके बाद अधिकारियों ने निकाह रुकवा दिया और किशोरी को कोतवाली ले जाकर आवश्यक लिखा-पढ़ी की।
महिला कल्याण विभाग ने शुरू की जांच
कार्रवाई पूरी करने के बाद महिला कल्याण विभाग की टीम किशोरी को अपने साथ ले गई। मामले में आगे की जांच की जा रही है। उधर, निकाह की तैयारियों के बीच पुलिस और विभागीय टीम की कार्रवाई से मैरेज लॉन में हलचल मच गई। शादी नहीं हो पाने के कारण बारात को वापस लौटना पड़ा।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग से शादी की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद महिला कल्याण विभाग की टीम किशोरी को अपने साथ ले गई है। मामले की जांच की जा रही है।