Jaunpur News: जौनपुर जिले में गुरुवार को हादसे में एक युवक की जान चली गई। मोपेड सवार दो चचेरे भाइयों की कार से टक्कर हुई। जिसमें दोनों भाई घायल हुए। अस्पताल पहुंचने पर एक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी जलालपुर मुख्य मार्ग स्थित मथुरापुर गांव के पास गुरुवार की शाम सड़क हादसे में दो चचेरे भाई घायल हो गए। इसमें एक ने दम तोड़ दिया और दूसरे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
यह है मामला
जलालपुर के बिंद निवासी बबलू वनवासी व करीमन वनवासी पुत्र सुभाष बनवासी दोनों चचेरे भाई हैं। गुरुवार की शाम मोपेड से थानागद्दी की ओर से पराऊगंज की तरफ जा रहे थे। जैसे ही मथुरापुर के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गए। आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में मोपेड सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थानागद्दी चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान करीमन बनवासी ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल चचेरे भाई बबलू का उपचार चल रहा है किंतु उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक करीमन वनवासी की एक पांच माह की बेटी है।