फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: शादी न हो पाने पर ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल, युवती की मौत, युवक घायल

Fri, 14 Jul 2023 09:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

बछुआर में स्थित रेलवे फाटक से दो सौ मीटर दूर रेलवे पटरी पर 20 वर्षीय रागिनी गौतम पुत्री अमरजीत गौतम निवासी पीथापुर थाना देवसरा जिला प्रतापगढ़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 22 वर्षीय डेविड गौतम निवासी बरौली बदलापुर थाना बदलापुर जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना गेटमैन अभिषेक सिंह ने हरपालगंज रेलवे स्टेशन अधीक्षक को दी।
विज्ञापन
Jaunpur Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के लिए परिवार वालों के तैयार न होने पर युवक-युवती शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे मालगाड़ी के आगे कूद गए। जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर बछुआर रेलवे फाटक से दो सौ मीटर दूर हुई इस घटना में युवती की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के देवसरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (20) की रिश्तेदारी बदलापुर थानाक्षेत्र के बरौली गांव में है। रिश्तेदारी में आते-जाते युवती का बरौली गांव निवासी डेविड गौतम (20) से प्रेम संबंध हो गया। परिजनों के अनुसार, दोनों शादी के लिए राजी थे, लेकिन परिवार के कुछ लोग तैयार नहीं हो रहे थे। आशंका है कि इसी के चलते दोनों ने यह कदम उठा लिया।

युवती अपने घर से करीब 10 किमी दूर और युवक घर से 12 किमी दूर रेलवे क्राॅसिंग पर पहुंचे और दोनों मालगाड़ी के आगे कूद गए। इसके चलते युवती की मौत हो गई और डेविड घायल हो गया। गेटमैन अभिषेक सिंह की सूचना पर हरपालगंज रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने पुलिस और आरपीएफ को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


युवक के मौसा काशी प्रसाद ने बताया कि डेविड शादी के लिए तैयार था। उसके परिवार वाले भी तैयार थे, लेकिन युवती के परिवार वाले तैयार नहीं हो रहे थे। हालांकि युवती की मां का कहना है कि दोनों शादी करना चाहते थे, इसकी जानकारी नहीं थी। थाना प्रभारी कमलेश कन्नौजिया ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है। घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें