फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: आप सांसद के स्कूल चोरी के दावे पर जिला प्रशासन बोला- पेयरिंग से चल रहे पांचों प्राथमिक विद्यालय

Mon, 24 Aug 2026 12:00 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर में आप सांसद के स्कूल चोरी के दावे का मामला गरमा गया है। इस पर जिला प्रशासन ने कहा कि किराये पर संचालित पांचों विद्यालयों में छात्र संख्या कम थी, इसलिए पेयरिंग से चल रहे हैं। 
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद संजय सिंह - फोटो : @SanjayAzadSln
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के पांच स्कूल चोरी के दावे को जिला प्रशासन ने गलत बताया है। जिला प्रशासन का कहना है कि पांचों विद्यालय किराये के भवन में संचालित हो रहे थे। यहां छात्र संख्या कम थी। इसलिए इनको नजदीक के विद्यालयों में पेयरिंग (जिन विद्यालयों में छात्र संख्या कम होती है, उनको नजदीक के विद्यालय में शामिल कर लिया जाता है।) कर संचालित किया जा रहा है। इन विद्यालयों के लिए अलग से बजट जारी नहीं होता है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के अनुसार, ये है पांचों विद्यालयों की स्थिति

  1. प्राथमिक विद्यालय ढालगर टोला में कुल 43 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसे विद्यालय को कंपोजिट विद्यालय राजाबाजार के साथ चलाया जा रहा है।
  2. प्राथमिक विद्यालय मिसिरपुर कन्या में कुल 55 विद्यार्थी हैं। इस विद्यालय को कंपोजिट विद्यालय पुरानी बाजार के साथ पेयरिंग कर चलाया जा रहा है।
  3. कंपोजिट विद्यालय गदन अर्ज़नी में 71 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इस विद्यालय को कंपोजिट विद्यालय पुरानी बाजार के साथ पेयरिंग कर चलाया जा रहा है।
  4. प्राथमिक विद्यालय उर्दू बाज़ार को अब मकदूमशाह अढ़न में पेयरिंग कर संचालित किया जा रहा है। यहां कुल 61 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
  5. प्राथमिक विद्यालय बाग हासिम में कुल 40 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसे प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार में संचालित किया जा रहा है। यहां तैनात सहायक अध्यापक सेवानिवृत्त हो गई हैं, जबकि शिक्षा मित्र की तैनाती है।

 

अधिकारी बोले
यू डायस पोर्टल पर प्रदर्शित पांचों विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम थी। ये विद्यालय किराये के भवन में संचालित हो रहे थे। ऐसी स्थिति में नजदीकी विद्यालयों में पांचों विद्यालयों को पेयरिंग कर चलाया जा रहा है। पांच विद्यालयों के नाम पर कोई बजट खर्च नहीं हो रहा है। शासन को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया गया है। -सैमुअल पॉल एन, जिलाधिकारी जौनपुर  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें