फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या, सात पर केस दर्ज, पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 May 2020 08:36 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जौनपुर जिले की केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचवर में मंगलवार की रात पुरानी रंजिश में बीस वर्षीय युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त युवक घर के पास टहल रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस सात लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए छानबीन में जुट गई है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


पचवर गांव निवासी कन्हैयालाल सरोज का छोटा पुत्र सिकंदर (22) केराकत-जौनपुर मार्ग पर हुरहुरी के पास ऑटो गैराज चलाता था। मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे खाना खाने के बाद घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान 6-7 की संख्या में हमलावर लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और सिकंदर की पिटाई करने लगे।

चीख-पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। गंभीर रुप से घायल सिकंदर को केराकत सीएचसी ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। देर रात ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई जितेंद्र सरोज ने सात लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन


दोपहर में एसपी अशोक कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कोतवाली पुलिस को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करते हुए कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। कोतवाली प्रभारी बिंद कुमार ने बताया कि जितेंद्र की तहरीर के आधार पर गांव के ही राममूर्ति सरोज, आलोक सरोज, विजय सरोज, अजय सरोज, नीरज सरोज, प्रदीप कुमार सिंह और शालू सरोज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें अजय व विजय को छोड़ अन्य सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

परिवार में सबसे छोटा था सिकंदर

सिकंदर सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह केराकत-जौनपुर मार्ग पर हुरहुरी के पास सिकंदर ऑटो गैराज चलाकर अपना रोजगार करता था। मां लालदेई देवी की एक वर्ष पूर्व ही निधन हो चुका है। तीन बहन पुष्पा देवी (35), पूसा देवी (33), ऊषा देवी (25) और तीन भाई अरविंद कुमार (27), धर्मेंद्र कुमार (24) व जितेंद्र कुमार (22) हैं। जितेंद्र और सिकंदर को छोड़ सबकी शादी हो चुकी है।

मृतक के भाई जितेंद्र का कहना है कि एक वर्ष पूर्व गांव से बरात जलालपुर गई थी। बरात में गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हो गया। लाठी-डंडे से उन्होंने उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद कोटे की दुकान के पास भी विवाद में मारपीट की गई थी। इसी पुराने विवाद को लेकर छोटे भाई सिकंदर की भी हत्या की गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें