फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जंघई आरक्षण काउंटर का समय बदला, बिना टिकट के लौटे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर खुलने के समय में अचानक बदल देने के कारण कई लोगों को तत्काल टिकट नहीं मिल पाया। इससे नाराज होकर कई लोगों ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र व एक्स के माध्यम से शिकायत की है।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल खंड स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा जंक्शन है। यहां से यात्री वाराणसी, लखनऊ, जौनपुर व प्रयागराज के लिए ट्रेनों की अदलाबदली करते हैं। यहां काउंटर संख्या 1142 और 1143 है लेकिन पिछले कुछ समय से सिर्फ एक काउंटर चलाया जा रहा था। लोगों की शिकायत है कि बंद चल रहा काउंटर 1142 को फिर से चालू कर दिया गया। बुधवार को अचानक 1142 काउंटर साढ़े आठ बजे सुबह खुलने वाले समय को अचानक 11.30 बजे कर दिया गया। इससे तत्काल टिकट निकालने आए लोगों को परेशान होना पड़ा। तत्काल टिकट नहीं मिल पाया। हरिपुर गांव के राजीव तिवारी ने मंडल रेल प्रबंधक को एक्स पर शिकायत की है। शिकायती पत्र में कई लोगों के हस्ताक्षर भी हैं। वाणिज्य निरीक्षक वाराणसी सुधांशु का कहना है की टिकट खिड़की का समय बदला गया है। एक सप्ताह बाद यह काउंटर भी बंद कर दिया जाएगा। जंघई में सिर्फ एक ही काउंटर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें