फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रैक मरम्मत के कारण साढ़े चार घंटे बंद रहा जंघई रेलवे फाटक

विज्ञापन
ट्रैक मरम्मत होने के बंद जंघई फाटक। संवाद
विज्ञापन
मीरगंज। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल खंड के जंघई जंक्शन के रेलवे फाटक संख्या 51-बी के पास ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण रविवार को दोपहर 12 से शाम साढ़े चार बजे तक तक आवागमन ठप रहा। फाटक बंद होने से राहगीर रास्ता खोजने में परेशान रहे। इस दौरान फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी थीं। जंघई-जरौना मार्ग और जंघई-अंसवा-करौर मार्ग से होकर राहगीर गंतव्य की ओर गए। कई वाहन चालक निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर चढ़ गए। रास्ता बंद होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने ब्लॉक की सूचना पहले नहीं दी थी। इस कारण राहगीरों को परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक जंघई जंक्शन कोमल सिंह ने बताया कि फाटक के पास रेल ट्रैक को ऊंचा करने के लिए साढ़े चार घंटे का ब्लॉक लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें