फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जंघई रेलवे फाटक 300 मीटर सड़क खराब

विज्ञापन
जंघई फाटक के पास सड़क खराब। संवाद
विज्ञापन
मीरगंज (जौनपुर)। एनएचएआई और रेलवे प्रशासन की आपसी खींचतान का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर जंघई फाटक (51बी) के पास सड़क की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि राहगीरों का पैदल चलना दूभर हो गया है। दो साल बीतने के बाद भी न तो यहां फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो सका है। न ही जर्जर सड़क की मरम्मत कराई गई। मछलीशहर-वाराणसी हाईवे का निर्माण नवंबर 2023 में शुरू किया गया था। इससे पहले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से यह सड़क एनएचएआई विभाग को हस्तांतरित की गई थी। एनएचएआई का काम शुरू कराने के दौरान ही जंघई फाटक 51बी पर रेलवे ओवरब्रिज (फ्लाईओवर) बनाने की सहमति बन गई। फ्लाईओवर निर्माण की योजना के तहत रेलवे ने फाटक के पास की करीब 300 मीटर सड़क को एनएच से अपने हैंडओवर ले लिया। दो साल बाद भी जस की तस स्थिति हैंडओवर की प्रक्रिया को दो साल बीत चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं आया है। गर्मी के दिनों में जहां इस 300 मीटर के दायरे में धूल का गुबार उड़ता है, वहीं मानसून आते ही पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में गंदा पानी और कीचड़ भर जाने से रोजाना सैकड़ों यात्री, स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग हादसों का शिकार होने से बच रहे हैं। जंघई स्टेशन जाने वाले रेल यात्रियों को भारी सामान के साथ कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


फाटक के पास 300 मीटर सड़क का हिस्सा रेलवे ने फ्लाईओवर निर्माण के लिए हैंडओवर ले लिया है। रेलवे के अधिकार क्षेत्र में होने के कारण उक्त कार्य का देखरेख रेलवे के द्वारा ही किया जाना है। - ओपी प्रसाद, अवर अभियंता (एनएचएआई)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें