फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंघई फ्लाईओवर: दो घंटे थमे रहे ट्रेनों के पहिए, प्रयागराज रूट पर गर्डर चढ़ाने का काम शुरू

विज्ञापन
जंघई प्रयागराज रूट पर जंघई फ्लाईओवर पर क्रेन से चढाया जा रहा गर्डर। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
मीरगंज। बहुप्रतीक्षित जंघई फ्लाईओवर के निर्माण में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाते हुए सोमवार को जंघई-प्रयागराज रेल रूट पर गर्डर चढ़ाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए रेलवे ने दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया, जिसके चलते सुबह 11:50 बजे से दोपहर 1:50 बजे तक इस रूट पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। रेलवे और नेशनल हाईवे (एनएच) के अधिकारियों की मौजूदगी में क्रेन की मदद से सफलतापूर्वक दो गर्डर रखे गए।
विज्ञापन

मछलीशहर से वाराणसी जाने वाले एनएच 731-बी का निर्माण कार्य नवंबर 2023 में शुरू कराया गया था। 640 करोड़ रुपये की इस महत्वपूर्ण परियोजना का काम दो साल में लगभग पूरा कर लिया गया था, लेकिन जंघई बाईपास पर बनने वाले फ्लाईओवर पर गर्डर चढ़ाने के लिए रेलवे की अनुमति न मिलने से काम अटका हुआ था।
सोमवार को जंघई-बरियारपुर रेलवे स्टेशन के बीच भारी-भरकम क्रेन की मदद से गर्डर चढ़ाने का कार्य किया गया। मौके पर रेलवे के सीनियर एडीईएन राजेश कुमार यादव, एनएच के अवर अभियंता ओपी प्रसाद और स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्ण मूर्ति प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इससे पहले एक जून से तीन जून के बीच जंघई-नीभापुर रेल रूट पर भी गर्डर चढ़ाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

सोमवार को जंघई-प्रयागराज रेल रूट पर गर्डर चढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है। आगामी दो दिनों में इस रूट पर गर्डर रखने का काम पूरी तरह संपन्न कर लिया जाएगा।- ओ.पी. प्रसाद, अवर अभियंता, एनएच
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें