फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंघई फ्लाईओवर: वाराणसी-प्रतापगढ़ रूट पर शटरिंग पूरी

विज्ञापन
जंघई फ्लाईओवर पर सटरिंग का काम पूरा। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर से वाराणसी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे जंघई बाईपास फ्लाईओवर निर्माण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलवे रूट के ऊपर स्लैब (सड़क) ढालने के लिए चल रहा शटरिंग का काम पूरी तरह मुकम्मल कर लिया गया है। सोमवार की देर रात तक इस हिस्से पर स्लैब की सीमेंट ढलाई (कास्टिंग) का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस रूट पर ढलाई होने के ठीक 10 दिन बाद दूसरे हिस्से, यानी जंघई-प्रयागराज रेल रूट वाले फ्लाईओवर पर स्लैब ढालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले रेलवे से विशेष ब्लॉक लेकर दोनों ही रूटों पर भारी-भरकम गर्डर चढ़ाने का बेहद जटिल काम सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है।
वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल प्रखंड (जंघई-नीभापुर स्टेशन के बीच) पर सोमवार को दिनभर मजदूर और इंजीनियर ढलाई की अंतिम तैयारियों में जुटे रहे। यातायात और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सोमवार देर रात तक स्लैब ढलाई का काम शत-प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माणदायी संस्था स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन के अधिकारी खुद मौके पर रहकर काम की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन




जुलाई में चालू हो सकता है फ्लाईओवर
दोनों रूटों पर स्लैब की ढलाई पूरी हो जाने के बाद फ्लाईओवर का मुख्य सिविल वर्क समाप्त हो जाएगा। इसके बाद केवल अप्रोच रोड को जोड़ने और फिनिशिंग का काम बाकी रह जाएगा। विभागीय सूत्रों की मानें तो जुलाई महीने के भीतर इस फ्लाईओवर को पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा, जिससे मछलीशहर, जौनपुर और वाराणसी के बीच सफर करने वाले लाखों मुसाफिरों को जंघई रेलवे क्रॉसिंग के भीषण जाम से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
जंघई-नीभापुर रेलवे स्टेशन के बीच बन रहे फ्लाईओवर के हिस्से में शटरिंग का काम पूरा कर लिया गया है। सोमवार की रात को ही इस पर स्लैब ढलाई का कार्य मुकम्मल करा दिया जाएगा। इसके ठीक 10 दिन बाद, जंघई-प्रयागराज रूट के फ्लाईओवर पर भी स्लैब ढालने का काम शुरू कर दिया जाएगा।-ओपी प्रसाद, अवर अभियंता (नेशनल हाईवे)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें