फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया चक्काजाम

विज्ञापन
महराजगंज क्षेत्र के भटौली गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में वृद्ध की मौत के बाद शव के पास रोत? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के भटौली गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल वृद्ध की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने लोहिंदा चौराहे पर जाम लगा दिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक प्रयागराज-शाहगंज मार्ग जाम रखा। मौके पर पहुंचे एसडीएम अंजनी कुमार सिंह के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। दोपहर में एसपी ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

भटौली गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल रामजीत गौतम की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दो दिन बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन और ग्रामीण पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर भटौली से लगभग तीन किलोमीटर दूर लोहिंदा चौराहे पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। मौके पर सीओ बदलापुर महेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में सुजानगंज, सिंगरामऊ, बदलापुर थाने की फोर्स पहुंची। सीओ ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण व परिजन गिरफ्तारी होने तक जाम खत्म न करने की जिद पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने रास्ते के विवाद को हल करने और जल्द हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। करीब 3 घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। वहीं इस मामले में मृतक के भाई समरजीत का आरोप है कि पुलिस हमारे साथ न्याय नहीं कर रही है। जाम समाप्त होने के बाद इसी मामले की जांच में एसपी अशोक कुमार सिंह थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें