जौनपुर। जेल अधीक्षक डॉ.विनय कुमार को कारागार मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। गाजीपुर के जेल अधीक्षक अरुण प्रताप को यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एसपी ने शासन को संस्तुति भेजी थी। उन्होंने जेल अधीक्षक से रोजाना डाटा देने को कहा था। डाटा नहीं उपलब्ध कराने से नाराज एसपी ने मुख्यालय से संबद्ध करने की संस्तुति की।