फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए जेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत की अध्यक्षता में जिला कारागार का वीडियो कॉलिंग के माध्यम से निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जेलर ने गया कि जिला कारागार में कुल 1193 बंदी है। इसमें पुरुष 1091 महिला 57 तथा 45 अल्प वयस्क हैं। कुल बंदियों में 142 सिद्धदोष तथा 1025 विचाराधीन बंदी हैं।
विज्ञापन

कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों के साथ कुल 10 बच्चे हैं। इसमें से छह बालिकाएं तथा 4 बालक है। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के नाश्ता, भोजन आदि समय से उपलब्ध कराया जा रहा है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। एक बंदी कोविड पॉजिटिव है। जिसे पृथक रूप से आइसोलेशन में रखा गया है। जेल अस्पताल में कुल 13 बंदी है। बाह्य अस्पताल में कोई भी बंदी नहीं है। शिवानी रावत ने प्रदान कराई जाने वाली नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें