फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 12 घंटे तक बंद रही जगदीशपुर रेलवे क्राॅसिंग, एक किमी घूमकर गुजरे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। जगदीशपुर रेलवे क्राॅसिंग शनिवार को सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक बंद रही। इस कारण लोगों को एक किलोमीटर घूम कर नाथूपुर की ओर से शहर आना पड़ा। रेलवे प्रशासन के मुताबिक वार्षिक मरम्मत कार्य के कारण रविवार को भी सुबह 8 से रात 8 बजे तक क्रॉसिंग बंद रहेगी। जगदीशपुर रेलवे क्राॅसिंग पर होने वाले कार्य के कारण बंद रहने की सूचना शुक्रवार को ही रेलवे प्रशासन ने दी थी। मरम्मत कार्य के कारण राहगीर दिनभर परेशान नजर आए। इस दौरान वाहन चालकों की एक-दूसरे से नोकझोंक भी होती नजर आई। जफराबाद पुलिस हौज टोल प्लाज़ा के पास बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों को हाईवे की तरफ भेज रही थी। छोटे वाहनों को थाना गेट व जगदीशपुर चौराहे से वाया नाथुपुर भेजा जा रहा था। लाइनबाजार से जाने वाले वाहनों को भी क्राॅसिंग के पहले से वाया नाथुपुर भेजा जा रहा था। अधिक वाहनों के चलते नाथुपुर क्राॅसिंग से जगदीशपुर चौराहे तक लगातार जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें