फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चौकिया धाम में आएंगे जगद्गुरु रामभद्राचार्य व कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतला चौकिया धाम में आगामी अक्तूबर महीने की छह से 11 तारीख के बीच हनुमत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महराज और बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आएंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट एवं एएसपी सिटी ने चौकिया धाम पहुंच वहां संत समाज के साथ बैठक की। तैयारियों के बारे में जानकारी ली। बैठक के दौरान तुलसी विद्यापीठ रामभद्राचार्य जी के शिष्य चित्रकूट धाम से आए मदन मोहन दास ने बताया कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है। शीतला चौकिया धाम के विनय तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता एवं सांसद रवि किशन शुक्ला भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें