पांच साल बाद चालू हुई जिला अस्पताल में लगी लिफ्ट। संवाद
जौनपुर। जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगी लिफ्ट पांच साल बाद मरम्मत के बाद फिर से चलने लगी है। अब तीमारदारों और मरीजों को सीढ़ी के सहारे पहले और दूसरे तल तक नहीं जाना पड़ेगा। उमानाथ सिंह जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल का भवन साल 1998 में बनकर तैयार हुआ। मरीजों की सुविधा के लिए साल 2017 में जिला अस्पताल में लिफ्ट लगाई गई थी। कुछ दिन चलने के बाद लिफ्ट खराब हो गई। इसके बाद मरीजों को प्रथम और दूसरे तल पर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमएस डॉ. संजय कनौजिया ने इसे गंभीरता से लिया। जिला प्रशासन के साथ शासन को भी पत्र लिखकर लिफ्ट की मरम्मत कराने की मांग की। जुलाई में अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डीएम ने भी लिफ्ट की मरम्मत कराने का निर्देश दिया था।