फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गर्मी में खूब तपाया, अब बरसात में यात्रियों को भिगोएगा रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर बस डिपो की भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया है। रोजाना एक से डेढ़ हजार यात्रियों को सफर कराने वाले इस डिपो में आने वालों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है। गर्मी में यहां बस का इंतजार करने वाले लू का थपेड़े झेलते हुए टीन शेड व खुले आसमान के नीचे खड़े रहने के लिए मजबूर रहे है। वहीं अब बरसात के मौसम में भीगने को मजबूर रहेंगे।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर डिपो से प्रतिदिन 24 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर होता है। रोज करीब एक हजार यात्री यात्रा करते हैं। प्रतिदिन ढाई लाख का राजस्व प्राप्त है। बस समय से नहीं मिलने पर यात्री दो से तीन घंटा तक इंतजार भी करते है, लेकिन परिसर में समुचित सुविधा न होने से उन्हों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज भवन खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। इससे हमेशा हादसों का डर बना रहता है। यात्री और कर्मचारी इस भवन से दूरी बना लिए हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें यात्रियों को होती है। गर्मी व उमस में यात्री लू का थपेड़े सह रहे हैं। अब बारिश में यात्री भीगने को मजबूर होंगे। परिसर में कुछ ही दूरी पर टिन शेड लगाया है, लेकिन वह छाया के लिए पर्याप्त नहीं है । यात्रियों को बैठने के लिए भी समुचित व्यवस्था नहीं है। कहने को तो महिला शौचालय है, लेकिन उसमें हमेशा ताला बंद रहता है। पेयजल के हैंडपंप भी खराब पड़ा है। यहां पर न अनाउंसमेंट की व्यवस्था और न तो पूछताछ कक्ष की व्यवस्था है। यहां तक कि रोडवेज परिसर की आधी जमीन पर मुंगरा थाने का कब्जा है। इसपर दुर्घटनाग्रस्त वाहन जबरन खड़ा दिया जा रहा है। परिसर में शव रखकर पीएम जाने के पहले पूरी प्रक्रिया की जाती है। प्रतिदिन सफर करने वाले यात्री श्यामकुमार मौर्य, सुनील यादव, सतीश सिंह, गुलाब चंद्र पांडेय, चंद्र शेखर शुक्ला आदि यात्रियों जिम्मेदार अधिकारियों से मुंगराबादशाहपुर डिपो में सभी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।
मुंगराबादशाहपुर डिपो मुख्यमंत्री महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पीपीपी मॉडल बस स्टेशन निर्माण लिए प्रस्तावित है। न्यायालय में जमीन का मामला चल रहा है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, इसके बाद डिपो को हर सुविधाओं से लैंस किया जाएगा।-शशि प्रकाश शुक्ला, मुंगराबादशाहपुर डिपो इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें