फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शोहदे की वजह से परिवार का जीना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। शोहदे के आतंक से एक परिवार का जीना मुश्किल हो गया है। शोहदे ने एक किशोरी की आपत्तिजनक फोटो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया है। इसकी शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। शोहदे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर किशोरी के परिजन कार्रवाई के लिए थाना का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। नगर के एक काॅलेज की इंटर की छात्रा के साथ टूर के दौरान शोहदे ने अपने साथ तस्वीर खींच ली थी। इसके बाद वह बहला फुसला कर किशोरी को भगा ले गया। वापस आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया था। जमानत के बाद वह जेल से छूटकर आया तो उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर किशोरी की आपत्तिजनक फोटो लगाकर लोगों को दिखा रहा है। कुछ लोगों के कहने पर जब किशोरी के परिजनों ने शोहदे के पिता से शिकायत की तो वह उल्टे धमकी देने लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। शोहदों की सक्रियता के कारण दो कालेज की छात्राओं ने कालेज जाना छोड़ दिया था। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें