चकनवाबाद गांव में जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की चौपाल में समस्या बताते लोग। - ग्रामा
- फोटो : शहर के एक होटल पर चेकिंग करते अग्निशमन विभाग के अधिकारी।
मछलीशहर । क्षेत्र की चकनवाबाद की पटेल बस्ती में जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने चौपाल लगाकर जन समस्या सुनीं। लोगों ने नाली, सड़क, पुलिया बनवाने, ट्रांसफाॅर्मर और पोल लगवाने की मांग रखी। कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार की भी चर्चा की।
विकास यादव बादशाह ने प्यारेपुर की यादव से मल्लाह बस्ती सड़क बनवाने की मांग की। शैलेश यादव ने सांसद के समक्ष बरईपार सुजानगंज मार्ग के भाउपुर से कान्हापुर कुटी तक सड़क बनवाने का प्रस्ताव रखा। बिजली के लिए अधिक दूरी पर लगे पोल के बीच में नए खंभे लगाकर लटकते तार को कसवाने की मांग की। सोनहिता नाले पर बांध बनाकर पानी को रोकने की मांग उठाई। चकनवाबाद में बिंद बस्ती में लकड़ी का पोल लगाकर बिजली की लाइन खींची गई है, लकड़ी के पोल हटाकर नये खंभे लगवाने की मांग बिंद समाज को लोगों ने की। सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने उपस्थित लोगों को उक्त कार्य को कराने का आश्वासन दिया है। सांसद ने कहा इस सरकार में अधिकारी निरंकुश हो गए है।
इस मौके पर मुंगराबादशाहपुर के विधायक पंकज पटेल, ग्राम प्रधान संदीप यादव, चकनवाबाद के प्रधान करीम, सुरेंद्र, आशीष कुमार मौर्य, उद्धव यादव, रामबली निषाद, संतोष बिंद, संजय शर्मा, मुशाफिर यादव, ओमप्रकाश गौतम, घनश्याम रजक, शिवकुमार आदि रहे।