फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सिलेंडरों की जांच में मिली अनियमितता, पेट्रोल पंप पर कम मिला तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडरों में की जाने वाली घटतौली और पेट्रोल पंपों पर मानक के अनुसार तेल न मिलने की सूचनाओं पर नियंत्रण के लिए वाट एवं माप विभाग ने मंगलवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई पेट्रोल पंपों पर कुछ तेल कम मिला तो कुछ गैस एजेंसियों पर भी अनियमितताएं मिलीं। सभी मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विभाग की वरिष्ठ निरीक्षक ज्योत्सना श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने इंडेन ग्रामीण वितरक मदारपुर में जांच की। यहां सिलेंडरों की तौल सही मिली, लेकिन वितरण करने वालों को दिए गए स्प्रिंग बैलेंस सत्यापित नहीं पाए गए। साथ ही व्यवसायिक सिलेंडरों पर उत्पादन तिथि तथा मूल्य संबंधी घोषणाएं भी अंकित नहीं पाई गईं। पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप पर पांच लीटर के माप से जांच करने पर पेट्रोल के एक नोजल में 20 एमएल कम पाया गया, चूंकि यह अनुमन्य सीमा के भीतर है। इसलिए उन्हें तत्काल पुनः सत्यापन के लिए निर्देशित किया गया। कोनिकल मेजर खराब और असत्यापित पाया गया। इसी तरह सिपाह स्थित पेट्रोल पंप पर दो पेट्रोल नोजल से 15-20 एमएल कम पाया गया जो अनुमन्य सीमा के भीतर होने के कारण पुनः सत्यापित करने का निर्देश दिया गया। बीते दिनों में भी विभिन्न गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंपों पर जांच की गई थी। शिवापार स्थित गैस एजेंसी के गोदाम की जांच में पता चला था कि भरे सिलेंडरों में 400 से 500 ग्राम गैस कम पाई गई थी। साथ ही तौल में प्रयोग हो रहे इलेक्ट्रॉनिक मशीन का सत्यापन मुद्रांकन भी सही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें