फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट एंबुलेंस से मरीजों को रेफर करने के मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय से रेफर मरीजों को निजी एंबुलेंस चालक मनमाने तरीके से वाराणसी के निजी अस्पतालों में ले जाकर भर्ती कराते हैं और इसमें कमीशन लेते हैं। इस कारस्तानी की जांच शुरू हो गई है। विधायक की शिकायत के बाद सीडीओ के नेतृत्व में गठित दो सदस्यीय समिति ने बुधवार की देर रात तक जिला अस्पताल में जाकर जानकारी ली। रेफर होने वाले मरीजों की पत्रावली की जांच की।
विज्ञापन

बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र का आरोप है कि मरीजों को वाराणसी रेफर किया जाता तो निजी एंबुलेंस चालक उसे ले जाकर बनारस के चुनिंदा अस्पतालों में भर्ती करा देते हैं। अस्पताल परिसर में दिन भर निजी एंबुलेंस चालकों का जमावड़ा लगा रहता है। एंबुलेंस चालक अस्पताल संचालक से तय कमीशन चले जाते हैं और अस्पताल वाले मरीजों से मनमानी वसूली करते हैं। इसमें डाक्टरों की भी मिलीभगत होती है क्योंकि वे सरकारी एंबुलेंस भेजने के बजाय निजी एंबुलेंस का नंबर मरीजों को देते हैं। बुधवार की देर रात तक सीडीओ अनुपम शुक्ल ने सीएमओ डॉ. राकेश कुमार के साथ जिला अस्पताल से रेफर होने वाले मरीजों की फाइल खंगाली। अधिकारी इस बात की जानकारी करने में जुटे हैं कि जो मरीज वाराणसी रेफर किए गए उनका इलाज यहां हो सकता था या नहीं। अगर उन्हें रेफर किया गया तो किस अस्पताल में भेजे गए और उन्हें सरकारी अथवा निजी एंबुलेंस से वाराणसी भेजा गया।
बदलापुर विधायक की शिकायत पर जिला अस्पताल से रेफर किए जाने वाले मरीजों की पत्रावलियों की जांच शुरू हुई। डीएम के निर्देश पर आरोप शिकायत की जांच की जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. राकेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें