फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भवनों के बेसमेंट की जांच, पार्किंग की जगह कर रहे व्यावसायिक उपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शासन के निर्देश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को भवनों के बेसमेंट की जांच की गई। इस दौरान बदलापुर पड़ाव मार्ग पर अधिकतर भवनों में जांच के दौरान पार्किंग की जगह व्यावसायिक गतिविधि होते हुए पाई गई। सभी को भवन का मानचित्र दिखाने को कहा गया।
विज्ञापन

शहर के बदलापुर पड़ाव पर 15 व्यावसायिक भवनों की जांच की गई। इस दौरान केवल एक व्यक्ति ने अपने भवन का नक्शा दिखाया, जहां पार्किंग की जगह व्यावसायिक गतिविधि का उपयोग होते मिला। इस पर भवन स्वामी को नोटिस दी गई है। जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शेष व्यवसायियों ने नक्शा घर पर होने की बात कही। जिस पर सभी को एक दिन का मोहलत दी गई। इसके एक दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह ने जेसीज से वाजिदपुर के बीच बेसमेंट की जांच की थी। जिसमें कुछ में कोचिंग चलती पाई गई थी। इस दौरान छापेमारी में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें