जौनपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परीक्षा भवन को मतगणना केंद्र बनाए जाने के लिए रविवार को निरीक्षण किया गया। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने दी है। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पड़ने वाले मतों की गणना के लिए पूर्वांचल विश्व विद्यालय के नवनिर्मित परीक्षा भवन की जांच की गई। इस दौरान मतगणना केंद्र बनाने के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधितों को दिया गया। जांच करने में लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के इंजीनियरों सहित निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर रहे।