फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नशे में हाईटेंशन लाइन के टावर पर तीसरी बार चढ़ा युवक, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उतारा गया

Thu, 16 Jul 2026 06:36 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर ऊंचनी कला गांव स्थित हाईटेंशन लाइन के लोहे के टावर पर एक युवक नशे की हालत में चढ़ गया। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और समझा-बुझाकर नीचे उतारा। 
विज्ञापन
टावर से उतरता शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर ऊंचनी कला गांव स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को एक युवक नशे की हालत में हाईटेंशन लाइन के लोहे के टावर पर चढ़ गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
ऊंचनी कला निवासी मैन बहादुर उर्फ मुंसे, पुत्र शिवशंकर सिंह, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गांव से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। वह इससे पहले भी तीन बार टावर पर चढ़ चुका है। सूचना पर तहसीलदार रविरंजन, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम तथा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने समझा-बुझाकर युवक को नीचे उतारा। करीब 2:40 बजे वह सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक नशे का आदी है। समझाने-बुझाने के बाद वह स्वयं नीचे उतर गया, जिसके बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें