फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मुठभेड़ में अंतरजनपदीय पशु तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
मुठभेड के बाद आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर अस्पताल ले जातीं पुलिस टीम। वीडियो ग्रैब - फोटो : राष्ट्रीय कृमि मु​क्ति दिवस पर बच्चों को दवा ​खिलाती ​शि​क्षिका। विभाग स्रोत
विज्ञापन
-सरायख्वाजा इलाके में हुई मुठभेड़, दूसरा तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मल्हनी। सरायख्वाजा क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और अंतरजनपदीय पशु-तस्करों में मुठभेड़ हुई। इसमें अहरौला आजमगढ़ निवासी मो सलमान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी अखंडपुर सुल्तानपुर निवासी मोनू उर्फ बलवत अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके से 0.315 बोर का तमंचा, कारतूस और पिकअप वाहन जब्त किया है। क्षेत्राधिकारी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सोमवार देर रात पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास वाहनों की जांच कर रही थी। तभी सफेद पिकअप पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई। भागते समय पिकअप वाहन सरायख्वाजा के देवकली नहर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। घिरने पर बदमाशों ने फिर फायरिंग की, पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया। इसमें गोली मो सलमान के पैर में लनी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया की वाहन को सीज कर दिया गया है। अभियुक्त का अपराधिक इतिहास रहा है। मो सलमान पर पशु तस्करी, आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें