फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जंघई रेलवे स्टेशन पर दो घंटे चला सघन चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जंघई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दोपहर में आरपीएफ, जीआरपी टीम व मीरगंज पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था परखी। स्टेशन पर करीब दो घंटे तक चेकिंग अभियान चलाया गया।थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल ने आरपीएफ और जीआरपी के साथ मिलकर जंघई रेलवे स्टेशन पर पैदल गश्त किया और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। लोगों के बैग को खंगाला गया। पुलिस टीम जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव और आरपीएफ के एसआई नागेन्द्र सिंह के साथ प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन के अलावा सर्कुलेटिंग एरिया में पैदल गश्त किया। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। इस मौके पर आरपीएफ के दीपक कुमार मीरगंज के एसआई मुन्नीलाल कन्नौजिया भी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल ने बताया कि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उच्चाधिकारियो के निर्देश पर सुरक्षा के मद्देनजर बैठक करके लोगों को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें