फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिले की सभी प्रमुख सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में आगामी पर्व ईद और नवरात्र के मद्देनजर जिला शांति समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की सभी प्रमुख सड़कों को गड्ढा मुक्त रखा जाए, जहां भी मरम्मत की आवश्यकता हो, उसे तत्काल पूर्ण कराया जाए, जिससे आमजन को त्योहार के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति तय किया जाए। साथ ही नगर निकायों में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश अधिशासी अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था तय की जाए। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाएगी, जिसके लिए पुलिस विभाग के द्वारा तैयारी कर ली गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। महिला पुलिस बल सहित पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तय की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें